Home उत्तराखंड पीआईबी द्वारा सीमांत जिले में पहली बार हुआ क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘ वार्तालाप ‘ का आयोजन
उत्तराखंड

पीआईबी द्वारा सीमांत जिले में पहली बार हुआ क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘ वार्तालाप ‘ का आयोजन

142

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर कल्पना देवलाल ने किया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं, युवा विकास और विकसित भारत-2047 के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है।

उन्होंने पत्रकारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी देते हुए तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा युवा मामलों से जुड़े अधिकारियों ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सीमांत क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और हवाई सेवाओं के विस्तार सहित सीमांत क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं पत्रकारों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

पीआईबी की इस मीडिया कार्यशाला में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की सही और प्रामाणिक जानकारी को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।

इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर कल्पना देवलाल ने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बताया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...