उत्तराखंड
रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 44 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भाई सौरभ राणा के अनुसार, उनका बड़ा भाई सागर राणा (44 वर्ष) रोज़ की तरह घर से पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।
गांव में स्थित दुकान पर ड्यूटी के लिए जाते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सागर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात कार की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी














Leave a comment