Home उत्तराखंड दुःखद खबर -यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों ने तोड़ा दम
उत्तराखंड

दुःखद खबर -यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों ने तोड़ा दम

69

उत्तराखंड

रानीखेत – पर्यटन नगरी रानीखेत तहसील के ग्राम पंचायत दुभणा के राजस्व ग्राम क्षेत्र में तितालीखेत रेंज के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

एक निजी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी कार संख्या CH-01CB-5868 (एंडेवर) तितालीखेत रेंज के समीप मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में दो लोग सवार थे।

हादसे में एक मृतक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।


बचाव दल ने दोनों शवों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...