Home उत्तराखंड जकार्ता में 03 से 16 जुलाई तक होगी एशियन बॉक्सिंग U19 & U23 चैंपियनशिप 2026, उत्तराखंड के कोच के रूप में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन कुंवर व दो महिला मुक्केबाज निकिता चंद एवं काजल लेंगी हिस्सा
उत्तराखंड

जकार्ता में 03 से 16 जुलाई तक होगी एशियन बॉक्सिंग U19 & U23 चैंपियनशिप 2026, उत्तराखंड के कोच के रूप में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन कुंवर व दो महिला मुक्केबाज निकिता चंद एवं काजल लेंगी हिस्सा

85

जकार्ता में 03 से 16 जुलाई तक होगी एशियन बॉक्सिंग U19 & U23 चैंपियनशिप 2026, उत्तराखंड के कोच के रूप में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन कुंवर व दो महिला मुक्केबाज निकिता चंद एवं काजल लेंगी हिस्सा*

इंडोनेशिया के जकार्ता में दिनांक 3 जुलाई से 16 जुलाई, 2026 तक Asian Boxing U19 & U23 Boxing Championships 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के निवासी ललित मोहन कुंवर भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में 26 राष्ट्रीय महासंघों के युवा मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से U-23 वर्ग में पिथौरागढ़ की दो महिला मुक्केबाज निकिता चंद और काजल फर्स्वाण भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर जनपद के सभी खेल संगठनो, अधिकारियों, कर्मचारियों प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ ने कहा कि यह सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए गर्व का विषय है कि हमारे जिले के कोच और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उत्तराखंड राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मुक्केबाजी के बढ़ते स्तर का प्रमाण है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...