उत्तराखंड – रुड़की
तेज रफ़्तार बनी मौत का कारण –
रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजू हेडी गांव के पास सोमवार की देर रात दो बाइकों की तेज़ रफ़्तार तीन युवको की मौत का कारण बन गई है। यहाँ पर गंगनहर किनारे दो बाइकों की आमने-सामने की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई है की बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की बाजू हेडी गांव के पास गंगनहर किनारे सोमवार की देर रात दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों बाइक भी लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का उपचार Inकिया जा रहा है। घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।














Leave a comment