*पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना व सशक्त पैरवी से 03 चरस तस्करों को सजा*
*दो तस्करों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास व ₹1.50-1.50 लाख अर्थदण्ड, एक अन्य को 01 वर्ष 05 माह कारावास*
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस को आज बड़ी न्यायिक सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा तीन चरस तस्करों को दोषसिद्ध पाते हुए कठोर दण्ड सुनाया गया है।
*प्रकरण-01 :* 2 किलो 631 ग्राम चरस बरामदगी
दिनांक 09 फरवरी 2021 को एसओजी व थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह एवं पुष्कर सिंह पुत्र कुंजर सिंह को कुल 02 किलो 631 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक राकेश राय द्वारा करते हुए दिनांक 11 जून 2021 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मामले में सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। आज विशेष सत्र न्यायाधीश, पिथौरागढ़ द्वारा दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाते हुए 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹1,50,000-₹1,50,000 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर दोनों अभियुक्तों को 06-06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
*प्रकरण-02 :* चण्डाक क्षेत्र में चरस तस्कर गिरफ्तार
दिनांक 20 फरवरी 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा चण्डाक क्षेत्र से अभियुक्त जगदीश शर्मा उर्फ हैलमेट को 237.6 ग्राम चरस (पन्नी सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा संपन्न कर दिनांक 21 मई 2025 को न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
मामले में सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। आज विशेष सत्र न्यायाधीश, पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए 01 वर्ष 05 माह कारावास तथा ₹5,000 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को 02 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश
नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की सुदृढ़ विवेचना एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाकर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
*”नशे का कारोबार करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश — अपराध का अंत जेल की सलाखों के पीछे ही होगा।”*














Leave a comment