Home उत्तराखंड दुःखद -भारतीय सेना के जवान अनिल सिंह ओली के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

दुःखद -भारतीय सेना के जवान अनिल सिंह ओली के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

116

पिथौरागढ़। भारतीय सेना की सप्लाई कोर में तैनात एवं ग्राम पंचायत उधूनी के रुईना गांव निवासी जवान अनिल सिंह ओली का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले लगभग 10 दिनों से हृदय संबंधी समस्या के कारण कोमा में थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर व्याप्त है।

जवान अनिल सिंह ओली वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनके पीछे उनकी माता, पत्नी एवं दो मासूम बच्चे हैं। उनके पिता भी भारतीय सेना की 4 कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सैनिक रहे हैं। एक सैनिक परिवार के इस होनहार जवान के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आज उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगठन की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन दीवान सिंह (सेना मेडल), भूपेंद्र सिंह, ललित मोहन जोशी, हरिनंदन जोशी, दीपक ऐरी, परमानंद भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय सेना की 119 ब्रिगेड की ओर से 6 राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने भी उपस्थित होकर अपने साथी सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व सैनिक संगठन की ओर से पूर्व सैनिक विमल सिंह बोहरा द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित जवान अनिल सिंह ओली का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संगठन दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...