पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष मयूख भट्ट के पूज्य *पिताजी स्वर्गीय पीताम्बर भट्ट* का 73 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण ग्राम बिण स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय पीताम्बर भट्ट द्वारा लंबे समय तक ग्राम बिण पोस्ट ऑफिस पर पोस्ट मास्टर के पद पर अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ समय तक *भारतीय सेना की आर्मी पोस्टल सर्विस* में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश सेवा में योगदान दिया।
उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी, रिश्तेदार एवं पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य उनके पैतृक निवास पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय श्री पीताम्बर भट्ट की अंतिम यात्रा पर पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से सुसज्जित वाहन के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रामगंगा घाट पर उनके पुत्रों श्री मयूख भट्ट एवं श्री महिमन भट्ट द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूर्ण की गईं।
इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। अंतिम यात्रा में गिरीश भट्ट, हेम भट्ट सहित ग्रामवासी तथा पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर , दयाल सिंह, उमेश फुलेरा, उमेश तिवारी,नारायण शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ एवं क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय श्री पीताम्बर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।














Leave a comment