पिथौरागढ़
आज भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव ऋषेन्द्र महर ने एक प्रेस नोट जारी कर सरकार से राममूर्ति सहित अन्य बड़े अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से इलाज न होने के संबंध में आरोप लगाए।
महर ने कहा कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल (पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल) के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बरेली का श्री राममूर्ति स्मारक (SRMS) अस्पताल सालों से एक बड़े लाइफलाइन की तरह रहा है।
पहाड़ी जिलों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण, गंभीर मरीजों को अक्सर यहीं रेफर किया जाता था। आयुष्मान कार्ड के सहारे हजारों गरीबों का मुफ्त इलाज हो जाता था, लेकिन पिछले दो हफ्तों से यह सहारा अचानक छिन गया है।
अस्पताल को आयुष्मान पैनल से हटाए जाने के कारण आज सैकड़ों मरीज अस्पताल के बिस्तरों और काउंटरों पर फंसे हुए हैं।
आँखिर इसका जिम्मेदार कौन ?
हर वर्ष पहाड़ों से हजारों की संख्या म मरीज अपने इलाज हेतु रेफर होकर वह जाते थे पर अब क्या होगा।
हमारी माँग है कि –
# सरकार या तो मरीजों के लिए किसी नए बड़े स्पेशलाइज्ड अस्पताल को आयुष्मान में पैनलाइज कराए जहाँ हर सुविधा उपलब्ध हो ओर आम जन का बेरोकटोक इलाज ही सके।
# या सरकार अपनी औपचारिकताओं को पूरा कर पुनः राम मूर्ति अस्पताल में आयुष्मान कार्ड चलाने हेतु कार्यवाही करे ।
# जो मरीज अभी राम मूर्ति अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के द्वारा इलाज करा रहे हैं, सरकार उनका पूरा खर्चा वहन करे ताकि उनपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े ।
भवदीय
ऋषेन्द्र महर
राष्ट्रीय सचिव
भारतीय युवा कांग्रेस














Leave a comment