Home उत्तराखंड गौशाला में घुसा किंग कोबरा – दहशत में लोग वीडियो आया सामने
उत्तराखंड

गौशाला में घुसा किंग कोबरा – दहशत में लोग वीडियो आया सामने

106

उत्तराखंड राज्य के चंपावत
में जलवायु परिवर्तन के चलते अब दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार तराई क्षेत्र में रहने वाला किंग कोबरा अब चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में भी नजर आने लगा है।

आज बुधवार को लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के कलचौड़ा ग्राम सभा में एक ग्रामीण की गौशाला में किंग कोबरा घुस गया किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप के गौशाला में घुसने से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम प्रधान के द्वारा वन विभाग को किंग कोबरा के गौशाला में घुसने की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक सांप पकड़ने के यंत्र व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तौर पर पकड़ा गया। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक ने बताया पकड़े गए किंग कोबरा की लंबाई लगभग 5 से 7 फिट है उन्होंने कहा यह विश्व के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक है। उन्होंने बताया एक वयस्क किंग कोबरा 14 से 15 फीट तक भी हो सकता है। वन कर्मियों ने बताया किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने तथा सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने बताया किंग कोबरा अक्सर तराई क्षेत्र में पाया जाता है पर मौसम परिवर्तन के चलते अब यह पहाड़ी क्षेत्रों में भी नजर आने लगा है। कहा बरसात के मौसम में यह काफी सक्रिय रहता है। मामले में लोगों ने कहा किंग कोबरा का लोहाघाट क्षेत्र में नजर आना काफी बड़ा खतरा है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिले के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वह अस्पतालों में सांप काटने की एंटी वेनम रखने की मांग की है। टीम मे बन दरोगा अजय दीप टम्टा,अनीश व भुवन शामिल रहे। वही ग्रामीणों के द्वारा समस्या का समाधान करने के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...