Home उत्तराखंड वर्षाकाल में पेयजल आपूर्ति एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, सभी विभागों को युद्धस्तर पर कार्यवाही के निर्देश
उत्तराखंड

वर्षाकाल में पेयजल आपूर्ति एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, सभी विभागों को युद्धस्तर पर कार्यवाही के निर्देश

48

वर्षाकाल में पेयजल आपूर्ति एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, सभी विभागों को युद्धस्तर पर कार्यवाही के निर्देश*

वर्षाकाल के दौरान जनपद में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, जल निगम एवं नगर निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षाकाल के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं युद्धस्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि जनपद में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला चिकित्सालय में डेंगू के संभावित मरीजों के उपचार हेतु 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। आवश्यक दवाइयों, जांच किटों, चिकित्सकीय उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य इकाइयों को संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच एवं उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल में जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए सर्विलांस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पेयजल स्रोतों, वितरण टैंकों एवं जलाशयों की युद्धस्तर पर साफ-सफाई एवं क्लोरीनेशन कराया जाए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना हो, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त किया जाए, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी सार्वजनिक जल वितरण टैंकों एवं पेयजल संरचनाओं की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों में स्थापित पानी की टंकियों एवं जल भंडारण पात्रों की नियमित सफाई करें तथा उन्हें ढककर रखें, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना समाप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निकाय नगर क्षेत्रों सहित पूरे जनपद में नियमित फॉगिंग एवं अन्य रोकथाम संबंधी गतिविधियां संचालित करें, जिससे डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द अथवा डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच एवं उपचार कराएं तथा रोगों की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, जल निगम, नगर निकायों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...