*पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 3.20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*
*नशे के सौदागर पर शिकंजा, एसओजी की सटीक कार्रवाई*
जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 22.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान/ गश्त के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
🔍 *घटना/ गिरफ्तारी का विवरण*
टीम द्वारा घण्टाकरण से लिन्ठ्यूड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक के पास से 3.20 ग्राम (कागज सहित) हेरोईन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजम अंसारी निवासी लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त ने बताया कि वह हेरोइन (स्मैक) पीने का आदी है । जिसे वह बरेली से किसी आदमी से खरीदकर लाया है । खुद भी पीता है और दूसरों को भी बेचता है । जिससे हेरोइन खरीदने के लिये पैसे जमा हो जाते हैं ।
🔎 पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस की लोगों से अपील है कि आपके आस पास चरस, स्मैक आदि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बन्धित गतिविधियां होती हैं तो उसकी सूचना आप मानस हैल्प लाईन 1933 पर दें आपकी सूचना गोपनीय रखी जायेगी ।
*एसओजी टीम:*
उ0नि0 मनोज कुमार, का0 गोविन्द रौतेला, का0 सतेन्द्र सुयाल, का0 सोनू कार्की ।














Leave a comment