उत्तराखंड
मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण एक मकान पर दो पेड़ और पुश्ता ढहकर गिर गया। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वुड कटर की मदद से पेड़ों को हटाकर राहत कार्य शुरू किया। बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल और नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पालिका के निर्देश पर मलबा हटाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया।














Leave a comment