Home उत्तराखंड लव जिहाद- सलमान ने दलित नाबालिग किशोरी को शिकार बनाने के लिए हाथ पर ॐ गुदवाकर पहना महाकाल का कड़ा – बहन रिहाना ने दोनों को कराया फरार 
उत्तराखंड

लव जिहाद- सलमान ने दलित नाबालिग किशोरी को शिकार बनाने के लिए हाथ पर ॐ गुदवाकर पहना महाकाल का कड़ा – बहन रिहाना ने दोनों को कराया फरार 

77

उत्तराखंड

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है।

आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की दलित नाबालिग किशोरी को लव जिहाद का शिकार बनाने के लिए सलमान नाम के एक युवक के द्वारा अपने हाथ पर ॐ का निशान गुदवाया गया है।

इसके साथ ही सलमान के द्वारा हाथ में महाकाल का कड़ा भी पहना गया है। जिसके बाद सलमान दलित नाबालिग किशोरी को 21 जुलाई को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा दलित नाबालिग किशोरी को बरामद भी कर लिया गया है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दलित नाबालिग किशोरी को सलमान के साथ फरार होने में सलमान की बहन रिहाना ने अहम भूमिका निभाई है।

रिहाना ने ही दोनों की दोस्ती कराई थी।  

बता दे की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित नाबालिग किशोरी की दोस्ती कुछ महीने पहले रिहाना नाम की एक युवती से हुई थी। जिसके बाद रिहाना के द्वारा दलित नाबालिग किशोरी की दोस्ती अपने भाई सलमान से कराई गई थी।

जिसके बाद सलमान अपनी बहन रिहाना के सहयोग से दलित नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने दलित नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दलित नाबालिग किशोरी को करीब दस दिन बाद 1 अगस्त की रात बरामद कर लिया गया और मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सुचना मिलने पर हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओं के द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया गया था।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सलमान के द्वारा दलित नाबालिग किशोरी को लव जिहाद के चलते शिकार बनाया गया है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा आरोपी सलमान का एक वीडियो भी जारी किया गया है।

वीडियो में सलमान अपनी बहन रिहाना पर दलित नाबालिग किशोरी के साथ फरार होने में सहयोग करने का आरोप लगा रहा है।

इतना ही नहीं वीडियो में सलमान के हाथ पर ओम का निशान भी गुदा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सलमान ने महाकाल का कड़ा भी पहना हुआ है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज बजरंगी के नेतृत्व में आज सोमवार को एसपी देहात कार्यालय में पहुंचे थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज बजरंगी का कहना है कि हरिद्वार जिले में लव जिहाद बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके लिए वह मरने और मारने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...