Home उत्तराखंड एक किलो 490 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार – एसओजी व पुलिस टीम को देवीधार लोहाघाट क्षेत्र से मिली बड़ी सफलता
उत्तराखंड

एक किलो 490 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार – एसओजी व पुलिस टीम को देवीधार लोहाघाट क्षेत्र से मिली बड़ी सफलता

117

चंपावत में

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम में चंपावत पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफतला मिली है। एसओजी व पुलिस टीम ने लोहाघाट क्षेत्र के देवीधार पंचेश्वर रोड से दो युवकों को एक किलो 490 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को एसपी रेखा यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लोहाघाट क्षेत्र से पुलिस व एसओजी टीम ने दो अभियुक्तों को करीब डेढ़ किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पुलिस चोकिंग के दौरान अभियुक्त आयुष चंद्र आर्य (22) पुत्र चंद्र प्रकार निवासी पुनेठी, चंपावत व सौरभ टम्टा(20) पुत्र दिनेश राम निवासी नसखोला मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की बरामद की गई। पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्तों कि ओर से खुद ही चरस तैयार कर मैदानी क्षेत्रों में उचित दामों में बचने के लिए ले जाता जा रहा था। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लोहाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी रेखा यादव ने जनपदवासियों से अपील की है यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो इसकी सूचना तत्कार चंपावत पुलिस को दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...