Home उत्तराखंड कांग्रेसियों ने कीचड़ और सड़क के गड्ढों में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने कीचड़ और सड़क के गड्ढों में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

96

विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में सड़कों की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा कौसानी हाईवे में रनमन और टाना के समीप बने गड्ढों और पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग सोशल मीडिया में एआई से नकली वीडियो बनाकर विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। जबकि सड़कों और विकास की जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। लोगों के लिए सड़क मुसीबत बनकर रह गई है और भाजपा के लोग अपनी नाकामी को छिपाने में लगे।
आरोप लगाया कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों, पर्यटकों, वाहन चालकों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चेतावनी देते हुए कहा है कि शीघ्र सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...