Home उत्तराखंड बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई
उत्तराखंड

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

123

रुद्रपुर साल 2021 में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुना दी है।

उक्त मामले में छह गवाहों ने अदालत में गवाही दी।

आपको बता दें की मामला कोतवाली खटीमा क्षेत्र का है।

अभियोजन के अनुसार, 13 अक्तूबर 2021 की शाम एक व्यक्ति अपनी सात वर्षीय बेटी को सड़क किनारे खड़ा कर दुकान से सामान लेने गया था।

वापस लौटने पर बच्ची वहां नहीं मिली। घर पर भी बच्ची नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

तलाश के दौरान पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पीलीभीत निवासी रविंद्र कुमार बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया,

जिस पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संगीता आर्य की अदालत में हुई।

गवाहों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अधिवक्ताओं की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने रविंद्र कुमार को दोषी पाते हुए

कोर्ट ने उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...