Home उत्तराखंड 34 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद ऑनरेरी कैप्टन कुलदीप सिंह सेवानिवृत्त, 17 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने दी भव्य विदाई*
उत्तराखंड

34 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद ऑनरेरी कैप्टन कुलदीप सिंह सेवानिवृत्त, 17 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने दी भव्य विदाई*

31

पिथौरागढ़ –
आज जनपद पिथौरागढ़ में 17 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन कुलदीप सिंह साहब की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में 17 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों, अधिकारियों एवं वीर जवानों ने प्रतिभाग कर कुलदीप सिंह साहब को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह साहब ने अपने जीवन के 34 बहुमूल्य वर्ष भारतीय सेना को समर्पित किए। वर्ष 1994 में वे 17 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और उन्होंने पूरी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की।

वर्ष 2022 में 17 कुमाऊं से सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति होने पर उनकी पोस्टिंग 130 इन्फेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको – पर्यावरण बटालियन में हुई। यहाँ मुख्यालय में रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया। उनके कार्यकाल के दौरान बटालियन ने पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की, जिसके लिए यूनिट को *उत्तराखंड मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार-2026* से सम्मानित किया गया।

आज वे 130 पर्यावरण बटालियन से मानद रैंक ‘कैप्टन’ के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “वर्दी उतर सकती है, लेकिन सैनिक का जज्बा कभी नहीं उतरता। 34 वर्षों की यह यात्रा केवल नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग, साहस, मेहनत और देशभक्ति की गौरवपूर्ण कहानी है।”
इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भी सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन कुलदीप सिंह साहब को 34 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं गई है।
आज आज इस विदाई समारोह पर कैप्टन विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह,लक्ष्मण दत्त ओझा, नवीन गुरुरानी,कैलाश सिंह,प्रकाश चंद,संजय कोहली ,भवान सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...