Home उत्तराखंड अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

70

पिथौरागढ़

ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए फेल*
 
*दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार*
 
*364 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा तथा 18 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद*
 
जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली गंगोलीहाट श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नौलिया सेरा स्थित एक परचून की दुकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 364 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा तथा 18 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम ने दुकान स्वामी प्रकाश जोशी निवासी सेराघाट, पिथौरागढ़ को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
ड्राइ डे होने के कारण अधिकृत शराब की दुकानें बंद थीं, जिसका लाभ उठाकर अभियुक्त अवैध रूप से शराब का भंडारण कर ऊंचे दामों पर बिक्री कर रहा था। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।
पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
 
*पुलिस टीम*
उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दकी
अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक
म0 है0 का0 हेमा पन्त
चालक रवि कुमार
 
**

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...