नारायण नगर (पिथौरागढ़), 24 अगस्त 2026।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत हुए समस्त कार्यक्रमो का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन NEP संयोजक – डा. विवेक आर्या द्वारा किया गया। दिनांक 30 जुलाई से 14 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताय आयोजित की गयी थी, जिनमे प्रतिभाग एवम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवम पुरस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम मे डा. प्रेमलता पंत, डा. शिखा पांडेय, डा. कमलेश त्रिपाठी, डा. रश्मि tamta, डा. दिनेश कुमार, डा. महेंद्र प्रसाद, डा. मनीष बेलवाल, डा. शुभम सिंह, व समस्त विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।














Leave a comment