Home उत्तराखंड थाना कनालीछीना क्षेत्र में उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त*  
उत्तराखंड

थाना कनालीछीना क्षेत्र में उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त*  

71

पिथौरागढ़

*नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार*

*थाना कनालीछीना क्षेत्र में उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त*

*एसओजी/एएनटीएफ, थाना कनालीछीना, डीडीहाट पुलिस, फायर टीम व पुलिस लाइन की संयुक्त कार्रवाई*

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 03.09.2026 को थाना कनालीछीना, कोतवाली डीडीहाट पुलिस, एसओजी/एएनटीएफ टीमों, पुलिस लाइन तथा फायर ब्रिगेड टीम के जवानों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने गांव सतगढ़ तथा हड़खोला क्षेत्र में लगभग 15 नाली में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:*
जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध भांग, चरस, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 1933 (मानस हैल्प लाईन) पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*”नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद”*

*मीडिया सैल*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...