Home उत्तराखंड अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से नहीं मिली राहत
उत्तराखंड

अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से नहीं मिली राहत

69

नशा तस्करों को बड़ा झटका, हेरोइन तस्कर की जमानत याचिका खारिज*

*अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय से नहीं मिली राहत*

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार एक हेरोइन तस्कर की जमानत याचिका न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई है।

ज्ञात हो कि दिनांक 18.08.2026 को एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चौकी घाट बैरियर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त योगेश लुंठी निवासी लिंठयूड़ा, पिथौरागढ़ को 29.79 अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई थी।

अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी से संबंधित कई मामलों में जेल जा चुका है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है तथा न्यायालय में मामले की प्रभावी पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द्र द्वारा की जा रही है।

मामले में अभियुक्त द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के उपरांत विशेष सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस), पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्त की जमानत याचिका निरस्त कर दी गई।

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में नशा तस्करों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...