Home उत्तराखंड पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 09 खेतों से 1065 भांग के पौधे नष्ट
उत्तराखंड

पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 09 खेतों से 1065 भांग के पौधे नष्ट

78

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
ने

*अवैध भांग की खेती पर पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार*

🌿 *पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 09 खेतों से 1065 भांग के पौधे नष्ट*

*खेत स्वामियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज*

जनपद में अवैध भांग की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट नीमा बोहरा के नेतृत्व में थाना बलुवाकोट पुलिस, पुलिस लाइन फोर्स, फायर यूनिट, वायरलेस टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खुमती के तोक सैकली में अवैध भांग की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान—

🔹 कुल 09 खेतों में अवैध भांग की खेती पाई गई।
🔹 लगभग 10 नाली भूमि में की जा रही खेती से 1065 भांग के पौधे बरामद हुए।
🔹 खाता संख्या 24 के खसरा संख्या 902, 904, 905, 908 तथा खाता संख्या 39 के खसरा संख्या 925, 926, 927, 928 एवं 929 में उगाए गए भांग के पौधों को नियमानुसार उखाड़कर नष्ट (विनष्टीकरण) किया गया।
🔹 उक्त खेतों के अज्ञात स्वामियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...