पिथौरागढ़
स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर (पिथौरागढ़) में आरटीआई वीक के उपलक्ष्य में डॉ आर एस टोलिया राज्य स्तरीय सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत, सूचना का अधिकार अधिनियम के वर्ष: सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन (“RTI Act @21: Reform the Law or Strengthen its Implementation”) विषय के अंतर्गत महाविद्यालय में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत महाविद्यालय प्राचार्य महोदया प्रो प्रेमलता कुमारी द्वारा की गयी। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों से विद्यार्थियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।*
*प्रतियोगिता में विषय के पक्ष तथा विपक्ष में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सूचना के अधिकार की महत्ता पर सारगर्भित तर्क रखे तथा विरोधी पक्ष की दलीलों का प्रभावी ढंग से खंडन किया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल प्रो० प्रेमलता कांडपाल पंत, डॉ सुधीर कुमार तिवारी, डॉ दिनेश कुमार एवं डॉ सारिका वर्मा ने अंकित भट्ट एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान तथा सुजल ऐरी एम ए प्रथम सेमेस्टर इतिहास को प्रथम, अजय कुमार बी एस सी तृतीय सेमेस्टर को द्वितीय तथा सौरभ कुमार बी एस सी प्रथम सेमेस्टर को तृतीय घोषित किया।*
*इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाएँ डॉ शिखर पाण्डेय, डॉ विवेक आर्या, मनोज कुमार, श शुभम सिंह, डॉ महेंद्र प्रसाद एवं डॉ कमलेश्वर त्रिपाठी तथा डॉ अतुल हुडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ मनीष बेलवाल एवं डॉ वन्दिता कांडपाल द्वारा किया गया तथा अंत में प्राचार्य महोदया ने सभी को बधाई देते हुए सूचना के अधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया













Leave a comment