Home उत्तराखंड बडौली गांव में डीएम ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया
उत्तराखंड

बडौली गांव में डीएम ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया

103

पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख रेख में आज ग्राम बडौली, तहसील पिथौरागढ़ में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं भी फसल की कटाई की । फसल कटाई के उपरांत फसल उत्पादन का मापन किया गया तथा इस संबंध में रिपोर्ट ऑनलाइन संबंधित पोर्टल पर अपलोड की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न फसलों का क्रॉप कटिंग का प्रयोग राजस्व विभाग एवं कृषि संख्यिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इन क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के ऑकड़ों का प्रयोग उत्पादन का अनुमान लगाने, उत्पादकता की गणना करने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमा दावों का भुगतान किये जाने में होता है। इन ऑकड़ो से कृषकों के लिये नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में सरकार एवं अन्य संम्बन्धित संगठनों को सहायता मिलती है।

क्राप कटिंग प्रयोग के अन्तर्गत चयनित 2 खेतों में 5X6=30 वर्ग मीटर एवं 10×3=30 वर्ग मीटर के प्रयोगात्मक 02 प्लाट बनाये गये। इन प्लाटों में धान के पौधों को काटकर मढाई उपरान्त अनाज प्राप्त किया गया जो क्रमशः प्रथम प्लाट में 7.3 किग्रा एवं द्वितीय प्लाट में 5.2 किग्रा तोला गया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद कर विभागीय योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी, सांख्यिकी अधिकारी सुशीला चौहान सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...