उत्तराखंड
चंपावत जनपद पुलिस को देवीधुरा क्षेत्र से एक बड़ी सफतला हाथ लगी है। पुलिस ने 3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाले हुए आगे की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को एसपी रेखा यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान पाटी थाना पुलिस टीम ने कनवाड बैंड में डीएल 2सीबीजी 4970 को संदिग्ध पाया गया और रोक गया तो उसमें सवार रवि (23) पुत्र सुमेर सिंह व सोनू (31) पुत्र सत्यनारायण हरियाण के कब्जे से 3 किलो 955 ग्राम चरस बरामद की है। बताया कि पाटी क्षेत्र से चरस को सस्ते दामों में लेकर हरियाणा में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। दानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया कि अभी तक इस वर्ष 54 अभियोगों में 74 अभियुक्तों से लगभग 10 किलो से अधिक चरस बरामद की गई है।













Leave a comment