उत्तराखंड
रुड़की की झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेडी कला गांव में अमन नाम के एक सगे भाई ने प्रेम प्रसंग के शक में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। अमन के द्वारा अपनी सगी बहन रूपा और पड़ोस में रहने वाले सूरज नाम के बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी अमन मौके से भागने में कामयाब हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बता दे कि झबरेडी कला गांव निवासी अमन नाम के एक युवक को शक था कि उसकी बहन रूपा का पड़ोस में रहने वाले सूरज नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस प्रेम प्रसंग के चलते अमन दोनों से नाराज चल रहा था। इस नाराजगी के चलते अमन के द्वारा दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है जिसके बाद आज सुबह अमन के द्वारा अपनी बहन रूपा और सूरज को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही रूपा और सूरज की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा अब फरार हुए आरोपी अमन की तलाश की जा रही है।













Leave a comment