Home उत्तराखंड 15 नाबालिक के गर्भवती होने का मामला आया प्रकाश में, विधि विवादित किशोर भी नाबालिक
उत्तराखंड

15 नाबालिक के गर्भवती होने का मामला आया प्रकाश में, विधि विवादित किशोर भी नाबालिक

69

चंपावत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। जिसमें विधि विवादित किशोर भी नाबालिक है। तीन दिन पूर्व ही किशोरी की मां ने नाबालिक किशोरी की गुशुदगी को लेकर कोतवाली चंपावत में तहरीर दी थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मंगलवार को एसपी रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नगर निवासी पीड़िता की मां ने कोतवाली चंपावत में अपनी 15 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से जाने की बात कहकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की मामले की खोजबीन शुरू कर दी। मामले में एसपी रेखा यादव ने कोतवाली प्रभारी को किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। सोमवार को पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को 16 वर्षीय किशोर के साथ नगर क्षेत्र से बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने पर जांच में पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है। जबकि पीड़िता को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...