Home उत्तराखंड संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ‘गढ़ भोज दिवस’*
उत्तराखंड

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ‘गढ़ भोज दिवस’*

31

नारायण नगर, पिथौरागढ़।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में 07 अक्टूबर 2026 को ‘गढ़ भोज दिवस’ का आयोजन उत्साह एवं पारंपरिक लहजे के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता में महाविद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक भोजन संस्कृति, स्थानीय कृषि उत्पादों तथा लोक जीवन से परिचित कराना और स्थानीय खान-पान की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं विशेष पहलू उस समय देखने को मिला, जब महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा पारंपरिक पहाड़ी चूल्हे में स्थानीय सामग्री से विभिन्न पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए। प्राध्यापकों ने स्वयं चूल्हे पर पारंपरिक विधि से स्थानीय भोजन तैयार कर विद्यार्थियों को उत्तराखंड की पुरातन पाक-कला और ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत की। चूल्हे पर पकते पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने पूरे परिसर को पहाड़ की लोक-स्मृतियों से जोड़ दिया। इस अवसर पर स्थानीय अनाज, दालों, हरी सब्जियों एवं अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों से तैयार व्यंजनों को समस्त महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आयोजन के दौरान मंडुवे की रोटी, भट्ट की दाल, गहत, फाणु, काफली, आलू के गुटके, सिसुण का साग, झंगोरे की खीर सहित उत्तराखंड के विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। *प्रो. प्रेमलता पंत, डॉ. मनीष बेलवाल एवं डॉ. वंदिता कांडपाल* ने विद्यार्थियों को बताया कि पहाड़ का पारंपरिक भोजन केवल स्वाद की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह स्थानीय कृषि, प्राकृतिक संसाधनों, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...