*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*
*अवैध शराब के परिवहन में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 13 बोतल शराब बरामद; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 11.10.2026 को एसएचओ कोतवाली धारचूला श्री ए0 के0 सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल के पास से सुमित वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम हाट, गलाती,
थाना धारचूला को स्कूटी से अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गईं।
कार्यवाही: अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।













Leave a comment