Home उत्तराखंड नशामुक्त जीवन की ओर योग के कदम: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशामुक्त जीवन की ओर योग के कदम: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष कार्यक्रम

24

पिथौरागढ़ संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा तनाव प्रबंधन के उद्देश्य से माइंडफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका उमा डिगारी ने विद्यार्थियों को योग, ध्यान एवं माइंडफुलनेस के महत्व से अवगत कराया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास, ध्यान एवं गहरी श्वास लेने की तकनीकों से मानसिक शांति प्राप्त करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने में सहायता मिलती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण बताया।नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. अनुल हुदा ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि माइंडफुलनेस एवं योग का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों को तनावपूर्ण परिस्थितियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने में सहायता प्रदान करता है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं माइंडफुलनेस के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा परीक्षाओं के दौरान तनाव का सकारात्मक ढंग से सामना करने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...