उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ नगर के सिंहधार वार्ड में मंगलवार देर रात जंगली भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब तीन बजे की है। भालू ने एक गाय पर भी हमला किया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।












