Home उत्तराखंड संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
उत्तराखंड

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

29

नारायण नगर, पिथौरागढ़ |
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @ 2047’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत विभिन्न खेलकूद एवं योगासन प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय खेल कार्यक्रम के पहले दिन यानी 12 अक्टूबर 2026 को योगासन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात, कार्यक्रम के दूसरे दिन 13 अक्टूबर 2026 को टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक कौशल और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।
इन सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों के इस उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...