Home उत्तराखंड *संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

16

पिथौरागढ़)
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर तथा ‘करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के साथ-साथ भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो प्रेमलता कुमारी एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कुमार द्वारा किया गया ।

शिविर के प्रथम सत्र में NSS स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

छात्र-छात्राओं ने परिसर की सफाई, श्रमदान और पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक स्वच्छता का संदेश दिया।

द्वितीय सत्र में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान बैंक ऑफ़ इण्डिया के सहायक शाखा प्रबंधक सुमित एवम् सागर गोसाईं मुख्य वक्ता रहे इस सत्र में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UGC-NET, सिविल सर्विसेज, बैंकिंग), कौशल विकास (Skills Development) तथा स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रतिस्पर्धा के इस दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा में मार्गदर्शन और निरंतर कौशल विकास ही सफलता की कुंजी है।”
उत्साह और समाज सेवा का संकल्प
समारोह के अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति व सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और समाज सेवा की भावना का बीजारोपण करती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं NSS स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...