Home उत्तराखंड SOG का शिकंजा — 8.68 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार  
उत्तराखंड

SOG का शिकंजा — 8.68 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार  

78

पिथौरागढ़ नशे के सौदागरों पर SOG का शिकंजा — 8.68 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
 
सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी SOG नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस चौकि घाट के सामने सड़क पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाहनों की चैकिंग के दौरान लोहाघाट की तरफ से एक स्कूटी पिथौरागढ की तरफ आती दिखायी दी ।

पुलिस द्वारा स्कूटी चालक को रोकने का इसारा किया गया परंतु वह वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। एसओजी व पुलिस के द्वारा शक होने पर रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.68 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद की गई। अभियुक्त तरुण ग्वाल निवासी पितरौता पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्कूटी भी सीज की गयी ।

*पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 
*पुलिस टीम :* – उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी ,का0नि0 उमेश सती, हे0कानि0 मनमोहन सिंह, अपर उ0नि0 दीपक खनका ,(SOG), का0 गोविन्द रौतेला ।
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...