Home उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

68

पिथौरागढ़,
*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम*

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ जन हमारे आदर्श हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन के संघर्ष, अनुभव, सीख और तपस्या से समाज को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी को लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों की समस्याओं का निस्तारण करना एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरीश आर्य सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...