Home उत्तराखंड आदि कैलाश यात्रा 2026 तैयारियाँ पूरी, कल से यात्रा प्रारंभ
उत्तराखंडसमाज

आदि कैलाश यात्रा 2026 तैयारियाँ पूरी, कल से यात्रा प्रारंभ

51

पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अवगत कराया कि 28 अप्रैल से यात्रा हेतु इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जा चुके हैं।

कल से यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी, जिसके तहत पंजीकृत यात्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व मौसम की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उच्च हिमालयी क्षेत्र (हाई एल्टीट्यूड) को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्रियों को यथासंभव 4×4 वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी है।

प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग पूर्ण रूप से सुचारू है तथा सड़क मार्ग खोल दिया गया है। Border Roads Organization (BRO) को मार्गों के रख-रखाव एवं सुचारू संचालन हेतु सक्रिय कर दिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियाँ अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं तथा यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व अपना ILP परमिट, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

जनपद प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी के सहयोग से यह यात्रा सुरक्षित, सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...