Home उत्तराखंड आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा प्रसिद्ध लोक संस्कृति कलाकार , गायक एवं प्रचारक गिरीश सिंह पुजारा ) को उनके योगदान एवं लोक कला के संरक्षण हेतु “संगीत रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया
उत्तराखंडसमाज

आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा प्रसिद्ध लोक संस्कृति कलाकार , गायक एवं प्रचारक गिरीश सिंह पुजारा ) को उनके योगदान एवं लोक कला के संरक्षण हेतु “संगीत रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया

35

पिथौरागढ़ – जाजर देवल स्थित आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा प्रसिद्ध लोक संस्कृति कलाकार , गायक एवं प्रचारक गिरीश सिंह पुजारा को उनके योगदान एवं लोक कला के संरक्षण हेतु “संगीत रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पुजारा ने विद्यापीठ द्वारा संचालित — आध्यात्मिक विद्या मंदिर, भक्ति योग जागृति मिशन एवं त्रैविद्या आरोग्य केन्द्र — योजनाओं की विशेष सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन प्रकल्पों के माध्यम से शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच रहा है।

कार्यक्रम में पत्रकार कपिल भट्ट का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने जनसमुदाय से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इन सेवा और सांस्कृतिक प्रकल्पों से जुड़कर अपने जीवन को ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करें।

इस अवसर पर डॉ. धनंजय भट्ट, रेखा जोशी, दीपा भण्डारी एवं बबीता देवी उपस्थित रहे।

संस्थाध्यक्ष आचार्य विजय प्रकाश जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया

तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर कोतवाली मुनस्यारी, फायर सर्विस व पुलिस लाईन की कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं नशे के...

पुलिस ने 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

चंपावत जनपद के लोहाघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट...

घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कल रात्रि टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़ पहाड़ी से अचानक आए पत्थर से बचने के प्रयास में वाहन...

कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य का आज अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़(धारचूला), धारचूला तहसील के अंतर्गत कुलागाड़ में बैली ब्रिज के निर्माण कार्य...