उत्तराखंड राज्य में एक महिला से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ने एक 65 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
यही नहीं, महिला ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, बेटे और अन्य पर भी आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पटेलनगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
पटेलनगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है,
जबकि उसकी पत्नी, बेटे और अन्य के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जिसके चलते पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।














Leave a comment