- बागेश्वर नगर के मजियाखेत क्षेत्र में इन दिनों लोगों की नींद उड़ चुकी है। वजह है – इलाके में लगातार दिख रहे तीन-तीन विशाल किंग कोबरा सांप। हालात ऐसे हैं कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं, महिलाएं खेतों की ओर जाने से कतरा रही हैं, बुजुर्गों ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी है और लोग घरों से निकलने से पहले चारों तरफ नजर दौड़ा रहे हैं।
पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग जगहों पर किंग कोबरा दिखाई देने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप कई बार घरों के बेहद करीब तक पहुंच चुके हैं।
वन विभाग की टीम कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक किसी भी किंग कोबरा को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। लोगों ने वन विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि इलाके में फैला डर खत्म हो सके।














Leave a comment