Home उत्तराखंड उत्तराखंड के हल्द्वानी में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के कार्यों की जमकर की तारीफ
उत्तराखंडसमाज

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के कार्यों की जमकर की तारीफ

38

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में आज धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।

उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। और धामी सरकार द्वारा पिछले 4 सालों में उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी के साथ-साथ धुरंधर धामी भी नाम दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय कई घोटाले हुए लेकिन भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों की जगह जेल में है।

इसके अलावा चार धाम पर्यटन, मानसखंड कॉरिडोर, एम्स सैटलाइट सेंटर, जमरानी बांध जैसे हजारों करोड़ की योजनाओं का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार दो तिहाई सीटों से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...