Home उत्तराखंड उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा एक महिला की मौत, चार घायल
उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा एक महिला की मौत, चार घायल

107

उत्तराखंड राज्य के जनपद पौड़ी के देहलचौरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (UK13A-9418) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू किया गया।

पुलिस के अनुसार वाहन को रोहित थपलियाल चला रहा था, जो रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा, कोट ब्लॉक से वापस रुद्रप्रयाग लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे।

रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस कर्मी कांस्टेबल बद्री लाल ने गंभीर रूप से घायल महिला को अपने निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मृतका की पहचान 49 वर्षीय अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है।

मृतका-
1- अनीता भट्ट पत्नी शशि राम भट्ट निवासी जाखन अंसलग्रीन वैली राजपूर रोड देहरादून उम्र-49 वर्ष

वहीं घायल व्यक्तियो का नाम पता-
1-चालक रोहित थपलियाल पुत्र श्री प्रेमचंद थपलियाल निवासी रतुड़ा रुद्रप्रयाग उम्र 24
2- रश्मि देवी पत्नी श्री प्रेमचंद थपलियाल निवासी उपरोक्त उम्र 45 वर्ष
3- सुधा देवी पत्नी श्री जगदीश प्रसाद निवासी रतोड़ा रुद्रप्रयाग उम्र 54 हल्की छोटे
4-सुमन बिष्ट पुत्री गजपाल सिह बिष्ट निवासी ग्राम भेंटा देहलचोरी श्रीनगर जनपद पौडी गढवाल उम्र-26 वर्ष

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...