Home उत्तराखंड कार खाई में गिरी दो पर्यटकों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

कार खाई में गिरी दो पर्यटकों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

29

उत्तराखंड

चकराता

साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।वीकेंड पर चकराता की खूबसूरत वादियों मैं घूमने आये कुछ पर्यटकों के लिए मौत का सफर बन गया। रविवार शाम साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर
कलेथा–बेवना फेंडूलानी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही दुघर्टना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...