Home उत्तराखंड ख़ुशी चंद ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक
उत्तराखंडसमाज

ख़ुशी चंद ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक

195

पिथौरागढ़ जनपद के बढ़ालू निवासी खुशी चंद ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने बहरीन के मनामा में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में चीन की बॉक्सर लूओ को हराकर 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अर्जित किया है,

वहीं खुशी की इस उपलब्धि पर पिथौरागढ़ जनपद भर में खुशी की लहर है साथ ही उनके परिवार के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें की खुशी चंद की बड़ी बहन निकिता चंद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकी हैं, और दोनों बहन अपने फूफा विजेंद्र मल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं,

गौरतलब है की ख़ुशी चंद पिथौरागढ़ जनपद के दुरस्त क्षेत्र बडालू की निवासी है उनके माता घर का कार्य करती है जबकि पिता सोप कीपर है,

ख़ुशी चंद का कहना है की उन्होंने अब तक तीन मेडल जीत लिए है जिसमे दो गोल्ड व एक ब्रोँज मेडल शामिल है

वहीं अब ख़ुशी चंद आगे भी ओलम्पिक गेम्स में खेलकर देश के लिए गोल्ड मेडल जितना चाहती है

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने फूफा विजेंद्र मल्ल का आभार जताया है क्योंकि ख़ुशी व निकिता दोनों अपने फूफा के साथ रहकर पढ़ाई व बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...