देहरादून सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है।
आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है,
जो 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
इसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते है,SSB द्वारा जारी भर्ती के तहत कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
जबकी अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा,
जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।
आपको बता दें की चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 21,700 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा,
जो पद के अनुसार निर्धारित होगा।
सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है ।
इसके लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, तातपश्चात आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
जिसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है






SSB द्वारा जारी भर्ती के तहत कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।










Leave a comment