सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की स्नातकोत्तर परीक्षाओं में राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त अंजली ने गोल्ड मेडल(स्वर्ण पदक) अर्जित कर महाविद्यालय और डीडीहाट क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया 
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट ( पिथौरागढ़) की एम ए राजनीति विज्ञान (सत्र 2023-25) की छात्रा अंजली ने 81.59 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया! अंजली की इस उत्कृष्टता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत Rs 120000 की छात्रवृति प्राप्त हुई है साथ ही पूर्व में उनका चयन भारत शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए भी हुआ
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी ने अंजली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की! अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनो गुरजनो और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण, समृद्ध पुस्तकालय,और विशेष रूप से अपने राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार कोहली के मार्गदर्शन को दिया!
उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समाज सेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित दी














Leave a comment