Home उत्तराखंड गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट एक की मौत तीन घायल – देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग घायलों की बचाई जान
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट एक की मौत तीन घायल – देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग घायलों की बचाई जान

127

उत्तराखंड

उधम सिंह नगर जिले के चकरपुर से बांस पिथौरागढ़ जा रही एक टैक्सी के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के बनलेख के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा 3 यात्री घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय पहुचाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार uk03ta5045 स्विफ्ट कार बनलेख के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद सेपुलिस की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया। इसके अलावा महिलाओं ने झाड़ी काटकर आने जाने लायक रास्ता बना कर घायलों को निकालने मे सहायता की। दुर्घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी चंपावत विपिन पन्त के नेतृव में पुलिस वह रेस्क्यू टीमो ने घायलों को जिला अस्पताल चंपावत पहुचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में नरेंद्र राम पुत्र हेमराम निवासी ग्राम बास की मौत हो गई जबकि हरिराम,रोहित कुमार वाहन चालक तथा जमन राम घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हरिराम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर डीएम चंपावत मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटना का जायजा लिया।उन्होंने सीएमओ चंपावत को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...