Home उत्तराखंड गैस सिलेंडर के वाहन को मारी जोरदार टक्कर हाईवे पर बिखर गए सिलेंडर
उत्तराखंडसमाज

गैस सिलेंडर के वाहन को मारी जोरदार टक्कर हाईवे पर बिखर गए सिलेंडर

35

उत्तराखंड राज्य के रुड़की

में एक सिलेंडर से भरे ट्रक को रोडवेज की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,

जिसके बाद गैस सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए इस हादसे में दो महिला यात्री और ट्रक चालक घायल हो गये है,

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। जिस कारण गैस के सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए। इस घटना में बस में सवार दो महिला यात्री और गैस सिलेंडर के ट्रक का चालक घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दे की पनियाला गांव के पास नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक आज पाडली गुर्जर गांव स्थित गैस एजेंसी पर जा रहा था। हाईवे पर ट्रक मोड़ते समय एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

जिस कारण गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अचानक की अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद ट्रक में भरे गैस सिलेंडर हाईवे पर पूरी तरह से बिखर गए। इस हादसे में रोडवेज की बस में सवार दो महिला यात्री और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक का चालक घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद सभी गैस सिलेंडरों को इकट्ठा किया गया और अन्य वाहनों के जरिए गैस एजेंसी तक पहुंचाया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...