Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ घाट में सरयू नदी मे गिरी आई 10 कार दो घायल एक गंभीर
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ घाट में सरयू नदी मे गिरी आई 10 कार दो घायल एक गंभीर

143

पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट से घाट की ओर जा रही कार रविवार देर रात घाट की पुरानी पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे बह रही सरयू नदी में जा गिरी।

दुर्घटना में कार मे सवार दो युवक घायल हो गए जिसमे एक की हालत गंभीर है। आज सोमवार सुबह 5:00 बजे दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घाट चौकी पुलिस के साथ-साथ होटल स्वामी मदन सिंह सामंत, शिक्षक मनोज पंत तथा अन्य स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल में पहुंचकर कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर सड़क तक लाया गया।

दुर्घटना की जानकारी न होने से घायल कई घंटे नदी किनारे पड़े रहे।

वाहन सरयू नदी में डूबने से बाल बाल बचा है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक बाराकोट नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया दुर्घटना में युवराज ओली(18) पुत्र राजकिशोर ओली निवासी सुई तथा दीपेश खर्कवाल (17)पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए है।

उन्होंने बताया युवराज ओली को गंभीर चोटे आई है तथा दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...