उत्तराखंड राज्य के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति को जहर देकर मौत के घाट उतारा और फिर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव की तलाश अभी जारी है।
आपको बता दे कि घटना 1 मई की है , जब रामपुर जनपद के थाना स्वार क्षेत्र निवासी चन्द्रवती ने कोतवाली आईटीआई काशीपुर में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास काशीपुर के वांसखेड़ा गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा परिजनों द्वारा बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी आस पास के लोगों ने बताया कि 25 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। शक गहराने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान सर्विलांस के जरिए चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि पत्नी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, रामपुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के समय दोनों की लोकेशन एक ही स्थान पर मिली।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो गुड्डी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और उसका उत्पीड़न करता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 25 अप्रैल को गुड्डी ने अपने प्रेमी से जहर, शराब और अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद उसने अपने पति कुलवन्त को जहर मिली शराब पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई हत्या के बाद गुड्डी ने अपने प्रेमी कपिल को बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को एक अल्टो कार (नंबर UP88-BB-6054) में रखा। इसके बाद NH-74 बाईपास पुल से तुमड़िया डैम की बड़ी नहर में शव को फेंक दिया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन मृतक का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।
अजय गणपति एसएसपी उधम सिंह नगर – बता रहे है की 1 मई को कोतवाली आईटीआई में वादीनि चंद्रवती निवासी थाना स्वार जनपद रामपुर द्वारा एक सूचना दी गई की उनका बेटा कुलवंत सिंह 25 अप्रेल से लापता है उस शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही थी इसी दौरान पता चला की 25 अप्रेल को पत्नी ओर पति दोनो के बीच झगड़ा हुआ था और झगड़े के बाद से वो लापता है ओर सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने ये कबूला है की उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्य उर्फ राहुल मौर्य के साथ मिलकर अपने पति को शराब के माध्यम से जहर देकर उसकी हत्या करदी ओर प्रेमी के साथ मिलकर अल्टो कार से उसके शव को तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में फेंक दिया है घटना के साक्ष्य संकलन हेतु टीमो का गठन किया गया है ओर दोनो अभियुक्तों की निशानदेही पर एसडीआरएफ ओर पुलिस की टीमें कुलवंत को शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी करली गई है ओर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है











Leave a comment